Latest News

कलाम की पहली बरसी आज, रामेश्वरम में प्रतिमा का अनावरण

नयी दिल्ली। दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पहली बरसी पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और मनोहर पर्रिकर ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में बुधवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उनके राष्ट्रीय स्मारक का शिलान्यास आज रामेश्वरम में किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने कलाम के राष्ट्रीय स्मारक के लिए शिलान्यास, उनकी प्रतिमा के अनावरण और स्मारक का एक त्रिआयामी मॉडल जारी करने समेत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। राष्ट्र निर्माण की दिशा में कलाम के जीवन और उपलब्धियों को चित्रित करती मिशन ऑफ लाइफ नाम की एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन भी किया जाएगा।
Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663