नगर निगम टीम ने अलीपुर में भाजपा नेता की अवैध कालोनी सहित जालंधर एवेन्यू में बन रही अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की है जिस दौरान उसे डिच चला डेमोलिश कर दिया गया है। MTP विजय कुमार के आदेश पर ATP सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने 2 अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलाया है। MCJ अधिकारियों के मुताबिक अलीपुर व जालंधर एवेन्यू में अवैध कालोनी काटी जा रही थी। कुछ मकान भी बन रहे थे। इसकी शिकायतें भी आ रही थी। आज उक्त दोनों अवैध कालोनी पर निगम टीम ने डिच चलाकर सभी सड़कें और सीवरेज उखाड़ दिए। इन दोनो में से 1 कालोनी भाजपा नेता की बताई जा रही है।