Latest News

*पंजाब में देशद्रोह की लहर चलाने के आरोपी अमृतपाल सिंह का पुलिस के समक्ष सरेंडर, हुआ गिरफ्तार, भिंडरावाला के गांव में दी गिरफ्तारी, पढ़िए किस दवाब में किया सरेंडर*

By RAJESH KAPIL,EDITOR

Published on 23 Apr, 2023 09:30 AM.

            जय हिन्द न्यूज रिपोर्ट/मोगा

 

पंजाब में देशद्रोह की लहर चलाने के आरोपी अमृतपाल सिंह ने करीब एक माह फ़रार रहने के बाद आज पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। नाकाम पंजाब पुलिस ने सरेंडर के बाद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करके बठिंडा एयरपोर्ट से एयर लिफ्ट करके असम की डिब्रूगढ़ जेल शिफ्ट कर दिया।

 

 

 

जानकारी के "वारिस पंजाब दे" चीफ अमृतपाल सिंह को मोगा के गुरुद्वारा से गिरफ्तार किया गया है। फ़रार आरोपी 36 दिन बाद फेल पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस अमृतपाल को कई दिनों से देश के कई हिस्सों में तलाश कर रही थी। उसने भी अपने समर्पण को लेकर कई बार संदेश भेजे लेकिन वह अब तक गिरफ्त से बाहर रहा। मगर जैसे ही पत्नी पर शिकंजा कसा, संभवतः उस पर दवाब आ गया और सरेंडर कर दिया।

 

 

 


मिली जानकारी के अनुसार, अमृतपाल ने मोगा के गांव रोड़े में सरेंडर किया है, ये जरनैल सिंह भिंडरावाला का पैतृक गांव है।पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया है। सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था जब उसके और उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई शुरू की गई थी। पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उनके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी।

 

 

 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा। बता दें कि पंजाब पुलिस पहले ही खालिस्तान समर्थक के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा चुकी है। सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था जब उसके और उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई शुरू की गई थी। पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उनके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी।

 

 

 

कई दिन से बदल रहा था ठिकाना
अमृतपाल सिंह 18 मार्च को मोगा के सीमावर्ती इलाके कमालके से फरार हुआ था। जिसके बाद वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। अमृतपाल को ढूंढने में पंजाब पुलिस के 80 हजार जवानों के अलावा तमाम राजपत्रित अधिकारी, काउंटर इंटेलिजेंस व खुफिया एजेंसी के अधिकारी बुरी तरह से विफल हुए। उसकी तलाश नौ से ज्यादा राज्यों में की गई। उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा पर अमृतपाल के पोस्टर लगाकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट थी।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663