जय हिन्द न्यूज/चंडीगढ़
सीबीआई (CBI) ने चंडीगढ़ के पूर्व एसएसपी (SSP) और जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। यह जानकारी सूत्रों से सामने आई है। सूत्रों से जानकरी मिली है कि चंडीगढ़ में SSP रहते हुए भ्रष्टाचार और अनाचरण के आरोपों में यह जांच शुरू की गई है।
सूत्रों के मुताबिक कुलदीप सिंह चाहल के खिलाफ यह कार्रवाई राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के आदेश के तहत की गई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि उनके चंडीगढ़ में एसएसपी रहने के दौरान भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार के आरोपों की सीबीआई जांच शुरू की गई है। उनको राज्यपाल के आदेश पर तत्काल पदमुक्त करके वापिस पंजाब भेजा गया था जिसके बाद उनको जालंधर का CP लगाया गया था जहां राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराना था।
आपको बता दे कि 2029 के बैच के IPS अफसर चहल ने 29 सितंबर, 2020 में SSP चंडीगढ़ का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह मोहाली के SSP थे। चंडीगढ़ से पंजाब रिपेट्रिएट होने के बाद कई दिनों तक उनकी कहीं पोस्टिंग नहीं की गई थी। इसके बाद उन्हें DIG रैंक के तहत 21 जनवरी को जालंधर का कमिश्नर ऑफ पुलिस तैनात किया गया।
अनाचरण की शिकायत पर हटाया गया था
बीते 14 दिसंबर को पंजाब के राज्यपाल पुरोहित द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेटर जारी कर कहा था कि चाहल के खिलाफ गंभीर अनाचरण की शिकायत आई थी। विश्वसनीय सूत्रों से इसका पता लगाया गया था जिसके बाद चाहल को हटाने के फैसले को लेकर पंजाब के चीफ सेक्रेटरी से 28 नवंबर, 2022 से बात की गई थी। इसके साथ ही चंडीगढ़ के SSP के लिए 3 योग्य IPS अफसरों का पैनल भेजने को कहा गया था।
एक मॉल में फूड कोर्ट खाली करवाने में रोल
वहीं सूत्रों के मुताबिक प्रशासक पुरोहित द्वारा अनाचरण के आरोपों में चाहल को हटाने जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूत्रों के मुताबिक चाहल के खिलाफ आरोपों में से एक आरोप उन पर निजी रूप से बड़े मॉल में फूड कोर्ट को खाली करवाने से जुड़ा है। वहीं एक प्रभावशाली व्यक्ति के खिलाफ यौन-शोषण के मामले में FIR दर्ज न किए जाने के मामले में भी चाहल की भूमिका संदिग्ध थी। वह चंडीगढ़ के एक बड़े शॉपिंग मॉल का सीनियर एग्जीक्यूटिव था। इसके अलावा एक घर में गैरकानूनी रूप से कब्जे के मामले में भी चाहल की भूमिका संदिग्ध थी।
पंजाब में कोई पोस्टिंग नहीं दी गई थी
चंडीगढ़ से पंजाब रिपेट्रिएट होने के बाद कई दिनों तक उनकी कहीं पोस्टिंग नहीं की गई थी। इसके बाद उन्हें DIG रैंक के तहत 21 जनवरी को जालंधर का कमिश्नर ऑफ पुलिस तैनात किया गया। बता दें कि बीते 26 जनवरी को जालंधर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे थे। उससे पहले चाहल 2 दिन की कैज़ुअल लीव लेकर चले गए थे और कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।