Latest News

*पंजाब में न सुधरने वाले अपराधियों पर बढ़ने लगी पुलिस की सख्ती, लंबे समय बाद इस SHO ने चलाया यह "ब्रह्मास्त्र" और कांप उठा अपराध जगत, पढ़िए किसको गिरफ्तार करके क्यों जेल भेजा*

By RAJESH KAPIL,EDITOR

Published on 03 Jan, 2023 10:59 PM.

             जय हिन्द न्यूज/जालंधर


अपराध जगत में पुलिस का खौफ पैदा करने के लिए पुलिस कमिश्नर Dr. S. भूपति के आदेश जारी करते ही ACP जालंधर Cantt. बबनदीप सिंह के निर्देश पर जालंधर Cantt के SHO निर्लेप सिंह ने आज एक हिस्ट्रीशीटर पर कानून का "ब्रह्मास्त्र" चला दिया जिससे जालंधर केंट का अपराध जगत कांप उठा।

 

 

गांव संसारपुर निवासी Anthony उर्फ साबी उर्फ केनडी पुत्र गामा के ख़िलाफ़ थाना जालंधर केंट पुलिस ने 110/150 का कलंदरा जारी करते हुए उसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। रिपोर्ट में लिखा गया है कि उसके समाज में खुला रहने से अपराध जारी रहने का मजबूत आधार स्थापित हो रहा है क्योंकि इनके खिलाफ अवैध शराब, NDPS Act के 8 मामले लगातार दर्ज किए जा चुके हैं और यह सुधरने का नाम नहीं ले रहा।

 

 

 

 

SHO निर्लेप सिंह के मुताबिक यह सख्ती आरोपियों के रिकॉर्ड को देखने के बाद की जा रही है। इस मामले में आरोपी को रिहा होने के लिए अब माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से ज़मानत लेनी होगी और ज़मानत के लिए गारंटी भी समाज के किसी मुअजिज नागरिक की मंजूर होगी और तब तक आरोपी को न्यायिक हिरासत  में रहना होगा जिससे अपराध में गिरावट दर्ज होगी।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663