Latest News

पंजाब: जालंधर के पार्षद सुशील कालिया विक्की के बाद अब कॉंग्रेस पार्षद पति की खुली कलई, सरकारी जमीन कब्जाने और उसकी रजिस्ट्री अपने नाम करवाने पर हुए नामजद, पुलिस ने किया काबू, पढ़िए खबर*

By RAJESH KAPIL, EDITOR

Published on 19 Nov, 2022 04:27 PM.

पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में कांग्रेसी नेता और कौंसलर के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि कौंसलर पति ने सरकारी जमीन को कब्जा कर उसकी रजिस्ट्री करवा ली। इसकी जांच खुद आम आदमी पार्टी के नार्थ हलका प्रभारी दिनेश ढल्ल ने पुलिस से करवाई थी।

 

जानकारी के मुताबिक जालंधर में वार्ड-3 की पार्षद रिशा सैनी के पति रवि सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि रवि सैनी ने सरकारी जमीन को कब्जा किया, उसके बाद गलत खसरा नंबर दिखा कर उसकी रजिस्ट्री करवा ली। इस मामले की जांच के आदेश हुए, तब सब सामने आया।

 

थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी और मौजूदा विधायक बावा हैनरी के करीबी पार्षद पति रवि सैनी को सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में आम आदमी पार्टी के नेता एवं जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से इलाका इंचार्ज दिनेश ढल ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के दिशा निर्देशों के अनुसार अब पंजाब की किसी भी जमीन पर किसी भी नेता का कब्जा नहीं रहेगा।

 

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी के साथ पार्षद पति रवि सैनी

ज्ञात को इससे पहले दिनेश ढल द्वारा जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते इलाकों में सरकारी ग्रांट के दुरुपयोग मामले में पार्षद विक्की कालिया और पार्षद दीपक शारदा के परिवारों सहित 3 दर्जन लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करवाई गई थी जिसमें इन लोगों द्वारा सरकारी ग्रांट के गमले का कारनामा उजागर हुआ था। वहीं, इस मामले में जब रिशा सैनी से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663