Latest News

*जालंधर: आदर्श नगर दशहरा वेलफेयर कमेटी ने स्थापित किया हनुमंत ध्वज, विधायक रमन अरोड़ा-शीतल अंगुराल, भाजपा नेता अमित तनेजा भी जयघोष करते पहुंचे, चेयरमैन मुकेश सेठी-प्रधान अरुण सहगल-महासचिव अभि मरवाहा ने ऐसे किया सभी का स्वागत*

By RAJESH KAPIL, EDITOR

Published on 26 Sep, 2022 09:58 PM.

           जय हिन्द न्यूज रिपोर्ट/जालंधर


आदर्श नगर दशहरा वेलफेयर कमेटी ने पांच अक्टूबर को मनाए जाने वाले 8वें दशहरा पर्व के सफल आयोजन के लिए कार्यकम स्थल आदर्श नगर पार्क, पीछे गीता मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हनुमंत ध्वज स्थापित किया और पर्व के सफल आयोजन के लिए संकल्प किया। जालंधर सैंट्रल विधायक रमन अरोड़ा व जालंधर वेस्ट विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा नेता अमित तनेजा भी सनातन धर्म का जयघोष करते पहुंचे जिनका चेयरमैन मुकेश सेठी, प्रधान अरुण सहगल और महासचिव अभि मरवाहा ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

 

 


जालंधर सैंट्रल विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति के साथ जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को भी प्रदर्शित करता है अर्थात पाप पर पुण्य की जीत। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि सभी प्रभु श्रीराम द्वारा स्थापित आदर्शों पर चलने का संकल्प ले ताकि इस पर्व की सर्थिकता बनी रहे।

 

 

 


जालंधर वेस्ट विधायक शीतल अंगुराल ने अपने प्रभाशाली सम्बोधन में कहा कि दशहरा का पर्व लंका के असुर राजा रावण पर भगवान राम की जीत को दिखाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सच्चाई के प्रतीक है और रावण बुराई की शक्ति का। विधायक श्री अंगुराल ने कहा कि आज इस बात की जरूरत है कि जो हमारे अंदर, पाप, काम, क्रोध, मोह, लोभ, घमंड, स्वार्थ, जलन, अहंकार, अमानवता और अन्‍याय के रूप में विराजमान है, उसे खत्म किया जाए।

 

 


इस मोके आदर्श नगर दशहरा वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन मुकेश सेठी ने कहा कि दशहरा पर्व को लेकर बनाए जा रहे रावण, मेघनाथ व कुम्भकर्ण के पुतले सभी के आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। श्री सेठी ने कहा कि पर्व के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां अपने अंतिम पड़ाव में हैं। दशहरे के दिन का नजारा शानदार और देखने योगय होगा। उन्होंने सभी प्रभु श्रीराम भक्तों को इस कार्यक्रम में आने का भावपूर्ण निमंत्रण भी दिया।

 

 


कमेटी के प्रधान अरुण सहगल ने कहा कि प्रभु श्रीराम भक्तों की हजारों की संख्या में संभवित उपस्थिति को देखते हुए पंडाल की व्यवस्था के प्रबंधो की समीक्षा की जा रही है। श्री सहगल ने उक्त समारोह को सफल बनाने के लिए सभी को तन मन और धन से सहयोग देने हेतु अपील की है ।

 

 


महासचिव अभि मरवाहा ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व भारत में हिंदु धर्म में आस्था रखने वालों के लिये खास पर्व है क्योंकि दशहरा हमें बुराई पर अच्छाई, अंधेरे पर प्रकाश की जीत को दिखाता है। यह हमें सिखाता है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हों अंत में जीत अच्छाई की ही होती हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्षों की भांति इस बार भी दशहरा पूरे हर्षोउल्लास एवं धूमधाम से आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। दशहरा पर्व मनाने के तमाम प्रशासनिक औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। 

 

 


इस मोके विशेष रूप से उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता अमित तनेजा ने कहा कि यह ख़ुशी की बात  है कि दो वर्ष बाद फिर इस खुले मैदान में दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक है, शौर्य की उपासक है। श्री तनेजा के अनुसार दशहरा अथवा विजयदशमी भगवान राम की विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति-पूजा का पर्व है, शस्त्र पूजन की तिथि है।

 

 

 


इस अवसर पर आदर्श नगर दशहरा वेलफेयर कमेटी के  चीफ ऑर्गनाइज़र अजय मरवाहा रीटू, प्रधान अरुण सहगल, कैशियर राजीव चोपड़ा, वरिष्ठ उप प्रधान केवल कृष्ण काला,मनी धीर, ललित महाजन व अरविंद सारंगल, उप प्रधान सुरजीत सिंह सीटा, बब्बू बजाज, धीरज पाहवा, निखिल अरोड़ा व गुरदीप सिंह नेकी सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663