Latest News

*Gymkhanna Club Jalandhar का "कार्ड रूम" बना "Wrestling Ring", "पप्पू ते केशी" बाऊ विच हुई कपड़े फाड़ झड़प, इक दूजे नु गाल्ल वी वाही, प्रधान ने दोनों को जारी किए शोकॉज़ नोटिस, सेक्रटरी कुकी बहल का हाल हुआ बेहाल, मीडिया से काटी कन्नी, पढ़िए शहर के बड़े लोगों का किस्सा*

By RAJESH KAPIL, EDITOR

Published on 05 Sep, 2022 03:18 PM.

            जय हिन्द न्यूज/जालंधर


Gymkhana Club अपने कुछ मेंबर्स की वजह से "जब्बखाना क्लब"  बनता जा रहा है। बीते कुछ समय से इस क्लब में "वाक युद्ध" होते आए हैं लेकिन बीती रात जो "कार्ड रूम" में हुआ वो WWF से कम नहीं था।

 

 


खबर यह सामने आई है कि "कार्ड रूम" बीती रात "Wrestling Ring" बन गया और क्लब मेंबर "पप्पू ते केशी" बाऊ विच जम के दो-दो हाथ हुए। एक प्रत्यक्ष दर्शी की माने तो दोनों ने न केवल एक दूसरे के गिरेबान पकड़कर एक दूसरे को "रसीदें" भेंट की ब्लकि इक दूजे नु जम के गाल्ल वी वाही।

 

 

 

परिणामस्वरूप, मामला ध्यान में आते ही क्लब President gurpreet kaur sapra ने इस बाबत दोनों को शोकाज नोटिस जारी किय गया है। यह शोकाज नोटिस किसी सरकारी दफ्तर नहीं, बल्कि जिमखाना क्लब की तरफ से जारी हुआ है। साथ ही क्लब के कार्ड रूम को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक जालंधर जिमखाना क्लब में बीती रात कुछ लोगों के बीच बहस हो गई, जो बाद में लड़ाई का रूप धारण कर लिया। इससे अन्य सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। इसकी शिकायत क्बल की प्रधान आईएएस गुरप्रीत कौर सपरा के पास पहुंची थी, जिससे सपरा के आदेशों पर दोनों मैंबरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 

 

उधर, शहर में चर्चा है कि रबड़ कारोबारी और ट्रांसपोर्ट कारोबारी के हरकतों से क्लब के अन्य मैंबर दुखी हैं। जिससे इन दोनों कारोबारियों के बीच आए दिन कोई न कोई हंगामा होता रहता है। बीती रात रबड़ कारोबारी औऱ ट्रंसपोर्ट कारोबारी आपस में लड़ पड़े। दोनों की लड़कियां एक ही खानदान में ब्याही है।

 

 


पता चला है कि इस लड़ाई से परेशान दूसरे मैंबरों ने क्लब की प्रधान IAS गुरप्रीत कौर से शिकायत की। जिस पर सपरा ने इन दोनों कारोबारी सदस्यों को शोकॉज़ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। प्रधान गुरप्रीत कौर सपरा ने बताया कि इसके साथ ही कार्ड रूम की एक्टिविटी अगले आदेशों तक सस्पैंड कर दिया गया है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663