पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट के जस्टिस नरेश कुमार संघि का निधन
पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट के सिटींग जज माननीय मिस्टर जस्टिस नरेश कुमार संघि का आज आंध्रा प्रदेश में तिरुपति बाला जी के दर्शन उपरांत निधन हो गया। वे दर्शन करके जैसे ही अपने रूम में आए तो उनको हार्ट अटैक आ गया। उनका पार्थिव शरीर कल चंडीगढ़ लाया जायेगा। हाइकोर्ट प्रशासन ने शोकस्वरूप पंजाब, हरियाणा एव चंडीगढ़ अदालतों में 8.3.2016 की छुट्टी घोषित कर दी है।