Latest News

*जालंधर में गहरी नींद सोया था DAVIET प्रबंधन, रात 2 बजे इंस्टीट्यूट की छत बनी थी जंग का अखाड़ा, बर्थडे पार्टी को लेकर टकराए दो छात्र जमीन पर आकर गिरे, एक की मौत-एक घायल, सवालों के घेरे में DAV management*

By RAJESH KAPIL

Published on 27 Jun, 2022 01:38 PM.

 


             जय हिन्द न्यूज/जालंधर

 

 जालंधर से इस समय बड़ी खबर आ रही है। जालंधर के डेविएट (DAV Institute of Engineering & Technology) के B.Sc के छात्र की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत गई है जबकि एक छात्र गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

 


मामला बीती रात का बताया जा रहा है। इसमें दो छात्र लड़ते-लड़ते तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। डेविएट के स्टू़डेंट वेलफेयर विभाग के डीन डाक्टर संजीव नवल ने एक छात्र के मौत की पुष्टि की है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक डेविएट में बीती रात एक बर्थडे पार्टी को लेकर छात्रों में विवाद हो गया। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया कि असल में झगड़ा किस बात पर विकराल रूप ले गया लेकिन सूचना है कि दोनों पक्षों ने बेखौफ होकर फाइट चैलेंज किया और इंस्टीट्यूट की TOP फ्लोर पर दो-दो हाथ करने का समय डाल लिया, अतः यह घटना घटित हो गई।

 

 

 

 
डा. संजीव नवल के मुताबिक घटना बीती रात की है। देर रात हास्टल की तीसरी मंजिल पर रहने वाले छात्र किशन कुमार यादव और अमन का बर्थडे पार्टी को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद नौबत हाथापाई तक आ गई। दोनों छात्र लड़ते हुए तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए।

 

 

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही कालेज प्रबंधन ने दोनों छात्रों को अस्पताल पहुंचाया। जहां किशन कुमार यादव की मौत हो गई, जबकि अमन का इलाज चल रहा है। डा. संजीव नवल के मुताबिक ये दोनों छात्र बिहार के रहने वाले हैं, जो डेविएट में बीएससी के स्टूडेंट है। घटना के बारे में छात्रों के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है।

 

 

 

 


उधर, रात की इस घटना को लेकर प्रबंधन की खुली कलई पर सब चुप्पी साधे हुए हैं। इतना बड़ा इंस्टीट्यूट और अंदर क्या चल रहा किसी को कोई भनक तक नहीं हुई जबकि प्रबंधन के नियमों के मुताबिक अंदर काफी स्टाफ़ भी होता है और यह घटना रोकी भी जा सकती थी। कुल मिलाकर इस घटना को DAVIET प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है।

 

 

 

अब देखना शेष होगा कि अब city पुलिस इस घटना के बाद आरोपी युवक के इलावा DAVIET प्रबंधन के खिलाफ क्या एक्शन लेती है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663