Latest News

पंजाब सरकार का एक और बड़ा एक्शन : राज्य के वरिष्ठ IAS अधिकारी संजय पोपली को सचिव समेत किया गिरफ्तार, ठेकेदार से एक फीसदी कमीशन मांगने का आरोप

By RAJESH KAPIL

Published on 21 Jun, 2022 01:01 PM.

 


        जय हिन्द न्यूज डेस्क/मोहाली (पंजाब)

 

 

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक और मामले में पंजाब सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय पोपली को चंडीगढ़ और संजीव वत्स को जालंधर से गिफ्तार किया है। इन पर भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को मंगलवार यानी आज अदालत में पेश किया जाएगा।


जानकारी के मुताबिक करनाल निवासी एक ठेकेदार ने पोपली के खिलाफ एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि अधिकारी बिलों को क्लियर करने की एवज में एक फीसदी रिश्वत मांग रहे थे।

 

 

 

उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय मे नवांशहर में सात करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना शुरू की गई थी। इसमे वह एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। ठेकेदार ने 12 जनवरी को आईएएस अधिकारी के सचिव के रूप में तैनात अधीक्षक स्तर के अधिकारी संजीव वत्स के माध्यम से 3.5 लाख रुपये का भुगतान किया।

 

 

 

विजिलेंस ने दावा किया कि पोपली ठेकेदार से शेष 3.5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने फोन कॉल रिकॉर्ड किया और भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पोपली ने पहले जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड का नेतृत्व किया था।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663