Latest News

*कोलकाता से जालंधर वालों के लिए आई बुरी खबर, जालंधर के पुराने ज्वेलर ललित मोहन chadha भतीजे समेत गंगासागर में डूबे, तलाश जारी*

By RAJESH KAPIL

Published on 07 Jun, 2022 10:11 PM.

         जय हिन्द न्यूज/जालंधर


महानगर जालंधर से दुःखद खबर सामने आ रही है। जालंधर के जग्गू चौक के निकट ललित चड्डा और उनका भतीजा गंगासागर में डूबने का समाचार है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी ।

 

 

जानकारी के मुताबिक ललित ज्यूलर के मालिक ललित चड्डा वासी चंदन नगर अपने परिवार के साथ दो-तीन दिन पहले गंगासागर, कोलकाता गए हुए थे। घटना मंगलवार दोपहर लगभग 4 बजे की है। दोपहर बाद उनका भतीजा संयम गंगासागर में स्नान कर रहा था कि उसका पांव फिसल गया। उसे पकड़ते हुए ललित कुमार भी गंगासागर में बह गए। उनके परिवार वालों के शोर मचाने पर वहां मौजूद गोताखोरों ने तुरंत छलांग लगाई।

 

 

बताया जा रहा है कि पानी का बहाव तेज था। गोताखोर लगातार ललित व उनके भतीजे संयम चड्ढा को गंगासागर में ढूंढ रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक ललित व उनके संयम को गोताखोर  तलाश रहे थे। इसी बीच पता चला है कि लाल बाजार के कुछ लोग इकट्ठे होकर आज रात ही कोलकाता के लिए रवाना हो रहे हैं।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663