जय हिन्द न्यूज/चंडीगढ़
पंजाब से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करप्शन के मामले में अपने मंत्रीमंडल के स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला को हटा दिया। आऱोप है कि विजय सिंगला ने स्वास्थ्य महकमे में करप्शन किया। उन्होंने टैंडर में एक फीसदी कमीशन खाई है। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने पुलिस केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि डा. विजय सिंगला पर एक पर्सेंट कमीशन खाने के सबूत है। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला को हटाने का फैसला किया गया है। कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला जो स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा था, उन पर 1% कमीशन मांगने का आरोप है कि कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। मंत्री विजय सिंगला को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत पहुंची थी।
इसके बाद मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अब सिंगला की आम आदमी पार्टी से भी छुट्टी करने की तैयारी है। पंजाब आप के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि दागी लोगों की आम आदमी पार्टी में कोई जगह नहीं है।