Latest News

*जालंधर के एक मशहूर चाचा बुढ़ापे में भी क्यों है चाची से परेशान, दोनों में शुरू हुई शिकायतों की जंग, कोर्ट-कचहरी में भी केस किए दायर, पढ़िए शहर का रोचक मामला*

By RAJESH KAPIL

Published on 23 May, 2022 07:44 PM.

 

 

   
         जय हिन्द न्यूज/जालंधर


लोगों के स्वाद का ध्यान रखने वाले शहर के एक मशहूर नॉनवैज चाचा (हमारे प्रिय चाचा रौनकी राम नहीं) इन दिनों खासे परेशान बताए जा रहे हैं। उम्रदराज चाचा की परेशानी भी कोई और नहीं चाची यानि उनकी अपनी ही पत्नी बताई जा रही है। 

 


सुनने में आया है कि चाचा-चाची की बीते काफी दिनों में आपस में काफी खटक रही है। दोनों पक्षों की ओर से सिटी पुलिस में शिकायतें दी जा रही है, वहीं बताया गया है कि दोनों के मध्य कोर्ट-कचहरी भी शुरू हो गई है।

 


दरअसल, चच्चाजान को यह रंज है कि उनकी पत्नी इस उम्र में आकर उनके साथ गलत व्यवहार कर रही है। चच्चाजान कहते है कि उनकी पत्नी गुंडों के साथ उनके बिजनैस प्लैस पर आकर उनको धमकाती है इसलिए उन्होंने सिटी पुलिस में शिकायतें भी दी है। इसके अलावा चच्चा ने चाची को बसाने के लिए दावा भी किया है।

 


हालांकि "विचली गल्ल" अब क्या है, इसका खुलासा न तो खुद चच्चाजान ने अभी किया है और न ही किसी जानकार सूत्र ने अपने पत्ते खोले हैं लेकिन इतना जरूर बताते हैं कि चच्चा के पीछे भी एक मार्किंट का प्रधान पूरा स्टैंड ले रहा है, वहीं चाची को भी कुछ लोगों का फुल स्पोर्ट बताया जा रहा है जिससे चाची तगड़ी होकर चाचा की खटिया खड़ी करने में लगी हुई है। अब देखना शेष होगा कि इस मामले में नया मोड़ क्या आता है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663