Latest News

जालंधर में दावों तक सिमटी पुलिस की मुस्तैदी, दिन-दहाड़े घर में घुसकर युवक को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर नकदी और 11 तोले सोने की लूट, MLA रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल प्रति बढ़ने लगी जनता की नाराजगी कि कुछ बोलते क्यों नहीं, कुछ करते क्यों नहीं......पढ़िए latest Crime News रिपोर्ट

By RAJESH KAPIL

Published on 21 May, 2022 12:11 PM.

 

             जय हिन्द न्यूज/जालंधर

जालंधर से बड़ी खबर है। यहां घर में अकेले लड़के को गन प्वाइंट पर बांधकर लूटपाट की गई है। घटना के समय घर की मालिकन धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गई थी। पीछे से घर में लूट हो गई।जानकारी के मुताबिक दीप नगर में एक घर में गन प्वाइंट पर लूट हुई है। घर की महिला गेट खुला छोड़कर धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गई थी। पीछे से बाइक सवार लुटेरों ने घर में घुसकर अकेले लड़के को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद लड़के का हाथ पैर बांधकर आलमारी से कई तोले सोने लूट ले गए।बेटे ने बताया कि लुटेरे हेल्मेट पहन कर आए थे, वे मास्क भी लगाए थे। लड़के ने बताया कि नानी और मां गुरुद्वारा गई थी। इतने में गेट खोलकर दो लोग आए और उन्होंने गन दिखाकर मेरे हाथ पांव बांध दिए, इसके बाद लूटपाट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663