जय हिन्द न्यूज/जालंधर
जालंधर के ‘Amco Exports’ के मालिक कनव अरोड़ा व उनकी मां अनीता अरोड़ा पर दहेज के लिए बहु को प्रताड़ित करने और घर से निकालने के आरोप लगे हैं। पीड़िता तुलिका की शिकायत पर सास व पति के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने 406, 498a IPC के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक न्यू जवाहर नगर निवासी पीड़िता तुलिका अरोड़ा की शादी 6 साल पहले कनव अरोड़ा के साथ हुई थी जिससे एक बेटा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि शादी के समय उसके माता पिता द्वारा ससुराल वालों की दहेज की मांगे की जाने लगी। जिसके बाद पति और सास द्वारा उसे परेशान किया जाता व पैसों की मांग की जाती। कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी सास और पति के खिलाफ दहेज मांगने व बहु को प्रताड़ित करने पर केस दर्ज कर लिया है।
जब इस बारे Amco Exports के कनव अरोड़ा से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने सवाल का जवाब बाद में फोन करता हूं देकर काट दिया। जय हिन्द न्यूज़ को फिर भी उनके पक्ष का इंतजार रहेगा और इस बारे अगर कोई भी अपना पक्ष रखना चाहता है तो हमे सम्पर्क कर सकता है। उसका पक्ष प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।