Latest News

बड़ी खबर: महिला के साथ "गंदी हरकतें" करने पर एलांते मॉल का एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर व होटल हयात का CEO गिरफ्तार

By RAJESH KAPIL

Published on 05 Apr, 2022 10:50 PM.

 

      जय हिन्द न्यूज रिपोर्ट/चंडीगढ़ 

 

 

महिला का पीछा करने, रास्ता रोकने और छेड़छाड़ के आरोप में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सोमवार रात एलांते मॉल के कार्यकारी निदेशक और होटल हयात के सीईओ अनिल मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस मंगलवार को अदालत में पेश करेगी।

 

 

बता दें कि अनिल मल्होत्रा मॉल के फूड कोर्ट का रास्ता बंद करने और धमकी देने के मामले में फरार चल रहे थे। हालांकि गिरफ्तारी के बाद फूड कोर्ट मामले में पुलिस ने उनको जमानत दे दी।

 

 

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि जब भी एलांते मॉल जाती थी तो आरोपित अनिल उसका पीछा करता था। कुछ दिनों बाद आरोपित उसके साथ छेड़छाड़ भी करने लगा। इससे तंग आकर उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल करवाने करवाया और थाने के हवालात में रखा है। आरोपित को आज दोपहर बाद जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

 

 

       इस मामले भी था वांटेड, पुलिस ने दी जमानत


इससे पहले एलांते मॉल स्थित फूड कोर्ट के अंदर जबरन घुसने और रास्ता बंद करने पर पुलिस ने पांच स्टाफ अभिषेक शर्मा, नितिन, नितिन चतुर्वेदी, विक्रांत और अनिल मल्होत्रा पर ट्रेस पासिंग, जान से मारने की धमकी देने सहित साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। मामला अयान फूड के पार्टनर पुनीत गुप्ता की शिकायत पर दर्ज हुआ है।

इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपित अभिषेक शर्मा, नितिन, नितिन चतुर्वेदी, वंकटेश को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया। इसके बाद मामले में आरोपित अनिल मल्होत्रा और मेजर सलीम की गिरफ्तारी के बाद थाना पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ा था।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663