फिल्म एक्ट्रेस साधना का निधन
मुंबई। बीते जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री साधना का आज निधन हो गया है। वे काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। पिछले दिनों मुंह में कैंसर की शिकायत के बाद उनकी सर्जरी मुंबई के केजे सोमैया मेडिकल में की गई थी। उनकी सर्जरी लगातार नौ घंटों तक चली थी। कल उनका अंतिम संस्कार होगा। साठ और सत्तर के दशक की मशहूर अभिनेत्री साधना शिवदासानी ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। 73 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी फिल्मी कॅरियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में वर्ष 1955 में आई राज कपूर की फिल्म 'श्री420' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किया था। इसके बाद उन्होंने ने कई बेहतरीन फिल्में दी। इसमें 'आरजू', 'मेरे मेहबूब', 'लव इन शिमला' और 'वो कौन थी' 'वक्त' शामिल है। इसी साल मई में कैंसर और एड्स पीडितों के सपोर्ट के लिए साधना बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर के साथ रैंप पर नजर आयी थीं।