जय हिन्द न्यूज़/जालंधर
अनिवासी भारतीय परिवार की प्रॉपर्टी पर कब्जा जमाए बैठे और किराए से भी कन्नी काटते आ रहे यहां के लिंक रोड़ स्थित स्माईल क्रेज़ केयर अस्पताल के डेंटल सर्जन डाक्टर राजन ग्रोवर व उसके भाई विपुल ग्रोवर पर पंजाब पुलिस ने शिकंजा कसा है।
ताज़ा खबर आई है कि तरनतारन पुलिस ने दोनों के खिलाफ कबूतरबाजी का केस दर्ज किया गया है। पता चला है कि डाक्टर राजन ग्रोवर को पुलिस ने आज जालंधर से काबू कर लिया है। सूचना अपडेट होगी अगर पुलिस ने आरोपी को शामिल तफ्तीश करके रिहा किया।
जानकारी के अनुसार डेंटल सर्जन डाक्टर राजन ग्रोवर व विपुलग्रोवर के खिलाफ तरनतारन के थाना वैरोवाल में धारा 406,420 आई.पी.सी. के अधीन केस दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता तलविन्द्र सिंह वासी वैरोवाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने जालंधर के लिंक रोड़ पर स्थित स्माईल क्रेज़ केयर अस्पताल के डाक्टर राजन ग्रोवर को अपने रिश्तेदार के ज़रिए मिला था।
डाक्टर ग्रोवर ने उन्हें बताया कि उसका नकली दांतो का एक्सपोर्ट का बिज़िनस है। उन्हें यू.एस.ए. के लिए कर्मचारियो की जरूरत है। तलविन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि डाक्टर राजन ग्रोवर व विपुल ग्रोवर ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे उसे यू.एस.ए. भेज देंगे इस पर 26 लाख रूपए का खर्च आएगा।
शिकायतकर्ता द्वारा डाक्टर ग्रोवर व उसके भाई को समय-समयपर 26 लाख रूपए दिया गया मगर न तो उसे विदेश भेजा और न काम न होने पर पैसे वापिस किए। काफी समय बीत जाने पर जब उन्होंने रूपए वापस करने का दबाव बनाया तो डाक्टर ने उन्हें 10-10 लाख के दो तथा 6 लाख रूपए का एक चैक दिया।
उन्हें कहा कि वे पेमैंट करके चैक वापस ले लेगा। लेकिन बाद में उन्हें पैसे नहीं दिए।तरनतारन पुलिस द्वारा मामले की जांच के पश्चात डेंटल सर्जनडाक्टर राजन ग्रोवर व उसके भाई के विपुल ग्रोवर के खिलाफकेस दर्ज किया गया। तरनतारन पुलिस ने आज दोपहर बादडाक्टर राजन ग्रोवर को हिरासत में ले लिया।
पता चला है कि आरोपी डाक्टर ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की,लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे काबू किया और तरनतारन लेगए। पुलिस द्वारा विपुल ग्रोवर की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बता दे कि आरोपी राजन ग्रोवर का क्लिनिक वाली इमारत की NRI मालिकन के साथ केस भी चल रहा है जिसमें एग्जीक्यूशन भी चल रही है।