Latest News

जालंधर के पुलिस स्टेशन का "Curruption Expose followup" SHO की गिरफ्तारी के बाद अब 2 और पुलिस अफसर भी हुए नामजद, जानिए उनके नाम

By RAJESH KAPIL

Published on 11 Nov, 2021 10:25 PM.

           जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

 

एक एक्स आर्मी ऑफिशियल से ट्रेवल एजेंट लाइसेंस की फ़ाइल क्लियर करने के एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ब्यूरो के हत्थे चढ़े थाना भार्गव कैम्प के SHO इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह के साथ ब्यूरो ने दो और पुलिस वालों को करप्शन केस में नामजद किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

SSP विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने जानकारी दी है कि अरेस्ट आरोपी गुरदेव सिंह के साथ थाना के एडिशनल SHO बलबीर कुमार तथा CP आफिस की लाइसेंस ब्रांच के ASI लाल चंद को भी  केस में नामजद किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

आरोप यह सामने आया है कि आरोपी बलबीर कुमार ने पहले 10 हज़ार रुपए की रिश्वत न मिलने पर एप्पलीकेशन में adverse रिपोर्ट की और ऐप्लिकेन्ट को लाइसेंस न देने की सिफारिश की। जब एप्लिकेंट ने कारण पूछा तो उसको हड़काया और SHO से मिलकर मांग पूरी करने की ताकीद दी।

 

 

 

 

 

तत्पश्चात एप्लिकेंट SHO गुरदेव सिंह से मिला तो उसने फ़ोन करके लाइसेंस ब्रांच के ASI लाल चंद से reported फ़ाइल byhand वापिस थाना मंगवा ली जबकि बिना किसी सीनियर अफसर से अप्रूवल लिए फ़ाइल वापिस नहीं जा सकती थी।

 

 

 

 

उधर, ऐप्लिकेन्ट विजिलेंस के संपर्क में था। अतः ट्रैप लगाया गया और आज शाम रिश्वत की रकम 10 हज़ार रुपए लेते रंगे हाथ काबू कर लिया गया। डीएसपी बलबीर सिंह होठी का कहना है कि सह आरोपी addl SHO SI बलबीर कुमार तथा ASI लाल चंद की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663