Latest News

जालंधर की प्राइम प्रापर्टी का पड़ा "क्लेश", कोर्ट से स्टेआर्डर जारी, पढ़िए विदेशी नागरिक का क्या है ऐतराज

By RAJESH KAPIL

Published on 13 Sep, 2021 01:29 PM.

                   जय हिन्द न्यूज/जालंधर

 

 

अगर आप ने शहर की प्रख्यात इमारत गुजरात पैलेस वाली जमीन का कोई सौदा किसी के भी साथ किया है, करने जा रहे हैं या फिर संबंधित जमीन को खरीद चुके हैं, तो यह खबर आप के लिए है कि इस जमीन का कोर्ट केस चल पड़ा है और इसको लेकर पाबंदीयां भी जारी हो गई है।

 

 

 

ताजा जानकारी यह कि स्थानीय अदालत ने केनेडियन सिटीजन के अटार्नी होल्डर की याचिका पर स्टेआर्डर जारी करते हुए संबंधित जमीन बेचने, बदलाव करने तथा किराए पर देने पर त्तकाल रोक लगा दी है। हालांकि विवादित जमीन पर पहले से बैठे किराएदारों को कोर्ट के अगले आदेश राहत बनी रहेगी। याची के वकील के मुताबिक विचाराधीन मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर 2021 को होगी।

 

 

 

दरअसल, केनेडा की नागरिक सनोवर डेल की शादी गुजरात पैलेस के मालिक जतिंदर पाल सिंह घोत्रा के साथ हुई थी जिन्होंने गुजरात पैलेस वाली करीब रकबा 4 कलाल 13 मरले जमीन साल 2014 में गिफ्ट डीड के जरिए सनोबर डेल के नाम पर कर दी थी।साल 2015 में सनोबर डेल ने केनेडा जाने से पहले इस जमीन की पावर ऑफ अटार्नी अपने पिता संतोख सिंह डेल को दे दी थी ताकि वो इसकी देखभाल कर सके। साल 2018 में संतोख सिंह डेल को भी सेहत कारणों के चलते केनेडा शिफ्ट होना पड़ा था।

 

 

 

 

अब ऐसी हालत में उन्होंने बेटी सनोबर डेल से मिली जनरल पावर ऑफ अटार्नी के आधार पर स्पैशल पावर ऑफ अटार्नी सनोबर डेल के पति के चाचा के बेटे यानि अपने कजिन देवर रजिंदर सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी 38-सी सिविल लाइंस, नजदीक पटेल अस्पताल जालंधर को दे गए ताकि उनके बाद वो देखभाल करता रहे।

 

 

 

 

अब हुआ यह कि दिसंबर 2019 के दौरान रजिंदर सिंह ने उस स्पैशल पावर ऑफ अटार्नी के आधार पर ट्रांसफर डीड अपनी माता बलिंवदर कौर के नाम पर करवा दी जिसकी जानकारी सनोबर डेल और उनके पिता संतोख सिंह को नहीं दी। विवादित जमीन को सबलैट किए जाने की जानकारी रिश्तेदारी के जरिए मिली तो सनोबर ने अपने स्तर पर सारी जानकारी जुटाई और फिर रजिंदर सिंह और उसकी माता बलविंदर कौर से संपर्क किया।

 

 

 

 

 

जैसा कि याचिका का आधार है कि दोनों को सनोबर को सही रिस्पांस नहीं दिया और वो भी कोरोना काल के दौरान कोई कानूनी एक्शन नहीं ले पाई थी, जो अब जाकर लिया। सनोबर का ऐतराज है कि वो आज भी विवादित प्रापर्टी की मालिकन है और इस संबंध में कभी कोई लेन-देन नहीं हुआ है। बहरहाल, याचिका के बाद यह पहली स्टेज है और दूसरा पक्ष अभी सामने आना बाकी है। देखना शेष है कि संपति को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से अब क्या कानूनी रूख अख्तियार होता है।

 

 

 

उधर, जानकारों की माने तो विवादित प्रापर्टी पर टेस्टी-टेस्टी रैस्तरां खुल चुका है जिसको लेकर भी काफी ऐतराज दर्ज हो रहे हैं। सूत्रों की माने तो इस रेस्तरां में अवैध रुप से शराब पीने की इजाजत दी जा रही है। हालांकि इसका खुलासा भी जल्द किया जाएगा। 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663