Latest News

पंजाब से बड़ी खबर, धोखाधड़ी-जालसाजी मामले में एक और भाजपा सैल का प्रधान गिरफ्तार, जानिए यह है मामला

By RAJESH KAPIL

Published on 12 Sep, 2021 09:24 PM.

            जय हिन्द न्यूज़/श्री अमृतसर साहिब

 

 

किसान आंदोलन की मार झेल रही पंजाब भाजपा को अपने नेताओं पर दर्ज हो रहे संगीन आपराधिक मामलों की फजीहत भी झेलनी पड़ रही है। भाजपा SC मोर्चा के अंगुराल बंधुओं पर नकली शराब के केस के बाद अब भाजपा लीगल सैल के प्रधान एडवोकेट लखन गांधी के खिलाफ जिला श्री अमृतसर साहिब में अपने क्लाइंट के साथ कथित जालसाजी के आरोप में केस दर्ज हो गया है।

 

 

 

 

 

ताज़ा अपडेट यह भी है कि जालंधर के भाजपा लीगल सैल के प्रधान एडवोकेट लखन गांधी को अमृतसर पुलिस ने ने गिरफ्तार भी कर लिया है। एडवोकेट लखन गांधी पर बलात्कार के एक मामले में आरोपी को बेल करवाने के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए जाने के गंभीर आरोप हैं। एडवोकेट लखन गांधी की गिरफ्तारी की पुष्टि अमृतसर पुलिस अधिकारियों ने की हैं।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक अमृतसर में कुछ समय पहले धारा 376-डी के अधीन केस दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी की बेलकरवाने के लिए जाली दस्तावेज पेश किए गए। इस संबंध में कमिश्नरेट अमृतसर में पिछले समय से जांच चल रही थी। अमृतसर थाना बी डिवीज़न में जांच के पश्चात जालंधर के भाजपा लीगल सैल के प्रधान एडवोकेट लखन गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के अधीन केस दर्ज किया गया।

 

 

 

 

पता चला है कि आज देर शाम केस में नामजद आरोपी एडवोकेट लखन गांधी को अमृतसर बी डिवीज़न की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि थाना बी डिवीज़न के एस.एच.ओ. ने की है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663