Latest News

"सील" खोलने पर भड़की महिला,  IAS करनेश शर्मा पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, महिला आयोग से भी लगाई गुहार, पढ़िए अवैध निर्माण का मामला

By RAJESH KAPIL

Published on 26 Jun, 2021 03:05 PM.

             जय हिन्द न्यूज/जालंधर

रिश्वतखोरी, अनियमितता, मनमानी और नियम-कानून की अनदेखी करके राजनीतिक ढंग से काम करने के कारण बुरी तरह बदनाम हो चुकी नगर निगम जालंधर के कमिश्नर, एमटीपी, एटीपी और बिल्डिंग इंस्पैक्टर पर एक महिला ने आज फिर खुलकर ऐसे ही संगीन आरोप लगाए।

 

 

 

अल्का पराशर नामक महिला का आरोप है कि नगर निगम के एमटीपी और एटीपी नाजायज तौर पर एक कामर्शियल इमारत बनवा रहे हैं। शिकायत की गई, तो निगम कमिश्नर ने सीलिंग करके "आई-वाश" कर डाला। अगले दिन सील खुल गई तो एटीपी ने MLA राजिंदर बेरी का नाम खुद की लाचारी दिखा दी। महिला ने शोर मचाकर महिला आयोग से मदद की गुहार लगाई है।

 

 

 

 

 

 

 

शनिवार को प्रेस क्लब में खासकर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा के खिलाफ तल्ख दिखी महिला अलका ने आरोप लगाया कि नगर निगम में शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं होती है।

 

 

 

 

 

बताया कि सेंट्रल हल्के में मदन फ्लोर मिल के पास अवैध तरीके से पराशर टी स्टाल बिल्डिंग तैयार हो चुकी है। इसकी शिकायत की तो सील लगाई गई लेकिन कमिश्नर करनेश शर्मा ने अगले ही दिन सील खुलवा दी। कारण पूछा तो ATP ने MLA राजिंदर बेरी का नाम ले दिया कि उनका दबाव है।

 

 

 

 

 

 

महिला ने बताया कि उनको पड़ताल करने पर पता चला है कि जिनकी शिकायत की गई है उनकी रिश्तेदारी राजिंदर बेरी के PA राजू के साथ लगती है। उसने कहा कि उनको ATP राजिंदर शर्मा ने यह भी कहा है कि विधायक से मिलो, जो वो नहीं मिलना चाहती। महिला ने पंजाब महिला आयोग से मदद की गुहार लगाई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नोट:- अभी निगम अधिकारियों के उपलब्ध न होने के कारण उनका पक्ष सामने नहीं आया है

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663