Latest News

जालंधर नार्थ में दिन-दहाड़े फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी की हत्या, दहशत के साए में जालंधर

By Rajesh Kapil

Published on 20 Jun, 2021 06:24 PM.

              जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

 

पंजाब के जालंधर नार्थ में आज फिर दिन-दहाड़े गोलियां चली और खबर यह सामने आई कि अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके पूर्व पार्षद सुखमीत सिंह डिप्टी की हत्या कर दी।

 

 

 

 

बहुचर्चित मिक्की अपहरणकांड में सजा काट चुके पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी पर हमला उस समय हुआ जब वो शाम के समय अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

 

 

 

 

घटना के बाद उसको तत्काल सत्यम अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि 110 कार में चारयुवक उतरे और उन्होंने सीधा डिप्टी पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। पुलिस को मौके से 12 खोल बरामद हुए हैं यानि कि डिप्टी को करीब दर्जन गोलियां मारी गई हैं।

 

 

 

बता दें कि डिप्टी कांग्रेस पार्टी से संबंध रखता था। कुछ साल पहले उसने अपने ही दोस्त मिक्की का अपहरण कर लिया था और उससे फिरौती मांगी थी। उस मामले में उसे सजा हो गई थी, जो तकरीबन खत्म होने वाली थी। अब डिप्टी पर गोलियां किसने चलाई फिलहाल यह भी पता नहीं चल सका है।

बताते चले कि कुछ माह पहले ही नार्थ के सोढल नगर में एक युवक को दिन-दहाड़े गोलियां मारकर मौत की नींद सुला दिया गया था। पुलिस अभी उस मामले में उलझी हुई है कि यह मामला शहर वासियों में दहशत बढ़ा गया है। बहरहाल, ताज़ा हत्या के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663