Latest News

भाजपा से टूटा शिअद (बादल) पंजाब में चलेगा हाथी चाल, BSP से हुआ गठबंधन, 97 सीटों पर शिअद तो 20 पर बसपा लड़ेगी चुनाव, भाजपा के कोटे वाली लगभग सारी सीट बसपा के खाते, पढ़ें सुखबीर बादल की नई रणनीति

By Rajesh Kapil

Published on 12 Jun, 2021 12:43 PM.

          जय हिन्द न्यूज़/चंडीगढ़

आखिरकार अकाली दल और बसपा के गठबंधन का आज ऐलान हो ही गया। चंडीगढ़ में संयुक्त प्रेस वार्ता दौरानसुखबीर सिंह बादल ने इसकी घोषणा की है।सुखबीर ने ऐलान किया है कि अकाली दल97 और बसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

 

 

 

बसपा को दोआबा से 8, माझे से 5 औरमालवा से 7 सीटें दी जाएंगी। इनमें बसपा करतारपुर, जालंधर वेस्ट, जालंधर नार्थ,फगवाड़ा, होशियारपुर शहरी, टांडा, दसूहा, चमकौर साहिब, बस्सी पठाना, लुधियाना नार्थ, सजानपुर, बोहां, पठानकोट, आनंदपुर साहिब, मोहाली, अमृतसर नार्थ, अमृतसर केंद्रीय, पायल, नवांशहर और माहिलंकलां शामिल है।

 

 

 

 

 

बता दें कि केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन के चलते सितंबर2020 में शिअद ने भाजपा से किनारा करलिया था। इसके बाद शिअद दूसरे दल सेराजनीतिक गठबंधन पर विचार कर रहा था। पंजाब में दलितों का करीब 34 फीसदी वोटबैंक है और शिअद प्रधान सुखबीर सिंहबादल चुनाव जीतने के बाद दलित समुदायसे डिप्टी सीएम बनाने का एलान कर चुके हैं।

 

 

 

 

पिछले कुछ दिनों से शिअद् और बसपा केनेताओं के बीच गठबंधन को लेकर बैठकों कादौर चल रहा था। दोनों दलों के बीच सीटों केबंटवारे को लेकर पेच फंसा था। शिअद,बसपा को 117 में से 18 सीटों पर चुनावलड़ने की बात कर रहा था, जबकि बसपा 37से 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही थी।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663