Latest News

चंडीगढ़ कोठी प्रकरण:  फरार आरोपी अरविंद सिंगला ने भी किया कोर्ट में सरेंडर, SIT ने लिया रिमांड, पुलिस ने 50 हज़ार का रखा था इनाम

By JAI HIND NEWS/CHANDIGARH

Published on 11 Jun, 2021 11:19 PM.

               जय हिन्द न्यूज़/चंडीगढ़

 

सेक्टर-37ए स्थित विवादित कोठी कब्जाने बेचने और मालिक को नशा देकर मारपीट करने के मामले में आरोपी शराब कारोबारी अरविंद सिंह ने शुक्रवार को जिला अदालत में आत्म समर्पण कर दिया। मामले में चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से अरविंद सिंगला पर ₹50000 का इनाम घोषित किया गया था।

 

 

 

 

 

 

आरोपी सिंगला के कोर्ट में सरेंडर के बाद चंडीगढ़ पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के सदस्य इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल सहित पुलिस टीम को कोर्ट में बुलाया और SIT की मांग के चलते कोर्ट ने अरविंद सिंगला को 4 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। हालांकि एसआइटी ने सिंगला का सात दिन का रिमांड मांगा था।

 

 

 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार काफी समय से फरार चल रहे आरोपी शराब कारोबारी अरविंद सिंगला अपने वकील के साथ दोपहर करीब 1:00 बजे के बाद चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुआ। कानूनी कार्रवाई और दस्तावेजों को पूरा करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

बता दें कि बीते वीरवार को नकली राहुल मेहता यानी कोठी मालिक बनकर रजिस्ट्री करवाने वाले आरोपी गुरप्रीत सिंह ने भी जिला अदालत में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को भी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।

 

 

 

 

 

 

सिंगला पर फर्जी तरीके से कोठी का जीपीए कराने का आरोप

एफआइआर के अनुसार अरविंद सिंगला पर विवादित कोठी नंबर 340 का फर्जी ढंग से अपने नाम जीपीए करवाने का आरोप है। अभी तक की जांच में पुलिस का दावा कि सिंगला आरोपित संजीव महाजन और बाउंसर सुरजीत के माध्यम से कोठी प्रकरण में एंट्री किया था। इसके बाद कोठी की पहली जीपीए कराने के साथ 2019 में कोठी की रजिस्ट्रेशन के समय तक सिंगला सभी तरह की डील और रजिस्ट्री में शामिल भी रह चुका है।

 

 

 

 

 

 

रिमांड के दौरान पुलिस इन्हीं सवालों का सिंगला से जवाब उगलवाने की कोशिश करेगी। बताते चले कि चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित निजी कोठी में रहने वाले अरविंद सिंगला शहर के नामी कारोबारी है। अरविंद सिंगला नॉर्थ इंडिया के बड़े शराब कारोबारियों में एक है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सिंगला के 100 से ज्यादा शराब ठेके चल रहे हैं। मामले के बाद सिंगला की गिरफ्तारी न होने से चंडीगढ़ पुलिस विभाग पर सवालिया निशान लग गया था।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663