Latest News

"सुधर जाओ" शिक्षा के नाम पर लूट मचाने वालो, बढ़ती शिकायतों के चलते CBSC हुआ सख्त, अब यह नियम किया लागू, सभी अभिभावक जरूर पढ़े यह खुशी की खबर

By RAJESH KAPIL

Published on 22 May, 2021 07:58 PM.

                  जय हिंद न्यूज़/नई दिल्ली

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के स्कूलों को अब अपनी वेबसाइट पर स्कूल की फीस की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा स्कूल का वार्षिक कैलेंडर भी देना होगा।

 

 

 

 

 

CBSE ने सभी स्कूलों को पिछले तीन साल के बोर्ड रिजल्ट भी वेबसाइट पर डालने का आदेश दिया है। इसमें कुल छात्र, सफल छात्र, प्रथम श्रेणी आदि की जानकारी भी देनी होगी। बोर्ड ने एफिलिएशन बायलॉज 2018 के तहत 32 तरह की जानकारी स्कूल वेबसाइट पर डालने का निर्देश दिया है।

 

 

 

 

 

 

बोर्ड सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि हर स्कूल को वेबसाइट पर 32 तरह की जानकारी देनी है। यह निर्देश सभी स्कूलों को बोर्ड द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि इसके तहत स्कूल का नाम, एफिलिएशन नंबर, स्कूल कोड के साथ पूरा एड्रेस, स्कूल का ई-मेल आईडी, कांटैक्ट नंबर, स्कूल एफिलिएशन से संबंधित सारे कागजात, स्कूल सोसायटी का नाम आदि शामिल है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663