Latest News

घोर कलयुग; पंजाब में डॉक्टर से रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ किया काबू

By JAI HIND REPORT/AMRITSAR

Published on 30 Apr, 2021 04:07 PM.

जय हिंद न्यूज़/अमृतसर

 

 

पंजाब विजीलेंस ने एक डाक्टर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अमृतसर के थरिएवाल ब्लाक में कार्यरत सीनियर मेडिकल आफिसर (एसएमओ) डाक्टर राजू चौहान को 4000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

आरोप है कि डा. राजू चौहान ने अपने ब्लॉक में कार्यरत एक डाक्टर से रिश्वत ली थी। विजिलेंस के अनुसार डा. राजू चौहान अपने ही बलाक में कार्यरत मेडिकल आफिसर से गुरबख्शीश सिंह को परेशान कर रहा था। वह बेवजह ही उसकी गैरहाजिरी लगा देता था।

 

 

 

 

आज सुबह डा. गुरबख्शशीश सिंह ने उसके कमरे में जा कर एमएसओ को रुपयों वाला लिफाफा पकड़ाया। तभी विजिलेंस ने रेड की और डा. राजू चौहान को काबू कर लिया। रेड होते ही वह भागने लगा लेकिन विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया।

 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि डा. राजू चौहान एक राजनेता का करीबी है, वह 21 दिन पहले ही एसएमओ बना था।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663