Latest News

जालंधर रूरल पुलिस ने अफीम की खेप समेत धरा सब्ज़ी मंडी का आढ़ती बबलू, "क्वालिटी" वाले राजनेता के दवाब में घटाई "क्वांटिटी"!, प्रेस से खबर भी छुपाई

By RAJESH KAPIL

Published on 21 Apr, 2021 11:57 PM.

 जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

 

500 ग्राम अफीम पकड़ने पर भी ढिंढोरा पीटने वाली पुलिस ने गत दिवस करीब एक किलो अफीम की बरामदगी को मीडिया से शेयर नहीं किया। खबरी तो यह दावा भी कर रहे हैं कि "क्वालिटी" वाले राजनेता के दवाब में "क्वांटिटी" भी घटाई गई है! जो अब गहन जांच का विषय है।

 

 

 

 

 

 

 

 

बहरहाल, मामला यह है कि जालंधर रूरल पुलिस ने जालंधर सब्जी मंडी के आढ़ती चरणजीत सिंह उर्फ बबलू बत्तरा को 965 ग्राम अफीम सहित काबू किया है जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 18 के अधीन केस नंबर 56 दर्ज किया है।

 

 

 

 

 

खबर सामने आई है कि बीती रात थाना आदमपुर थाना पुलिस ने गांव खुर्दपुर नहर पर नाकाबंदी की थी। सूचना के आधार पर होशियारपुर से आ रही एक सफेद रंग की वरना कार नंबर पी.बी. 08 सी.टी. 8500 को रोका।

 

 

 

 

 

 

कार में से चरणजीत सिंह बत्तरा पुत्र हरचरण सिंह वासी फ्लेट नंबर 3जी, सेठ हुक्म चंद कालोनी, जालंधर बाहर निकला जो सब्जी मंडी मकसूदां में आढ़त का कारोबार करता है, की तलाशी लेने पर उससे अफीम की खेप बरामद हुई।

 

 

 

 

 

 

 

अब पढ़िए "तब फिर क्या हुआ"

आरोपी बबलू ने पकड़े जाने पर अपने "One Cup Tea" नेता को फ़ोन घुमाया। वहीं, नाका टीम ने फ़ोन अपने साहिब को लगा दिया। साहिब ने खेल खेला कि सूचना चीफ को पहुंचा दी और थाना में तत्काल एक FIR दर्ज करवा दी गई। हालांकि इस बीच "क्वालिटी" वाले राजनेता के दवाब में "क्वांटिटी" थोड़ी घटा दी गई ताकि आरोपी को जल्दी जमानत मिल जाए। 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663