Latest News

इनोसैंट हार्ट्स स्कूल में ‘हमारी विरासत, हमारा गर्व’ थीम पर प्रतियोगिता आयोजित, जानिए किसने मारी बाजी

By JAI HIND NEWS/JALANDHAR

Published on 19 Apr, 2021 11:16 PM.

 जय हिंद न्यूज़/जालंधर

 

एजुकेशन ग्रुप इनोसैंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड एवं नूरपुर रोड स्थित रॉयल वर्ल्ड स्कूल में विश्व हैरीटेज दिवस मनाया गया।

 

 

 

 

 

इस अवसर पर प्री – प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा भारतीय संस्कृति तथा विरासत की जानकारी दी गई। बच्चों को समझाया गया कि देश की धारोहर को संभालना अत्यंत आवश्यक है।

 

 

 

 

 

 

नवम कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बच्चों को उसी समय विशेष विषय पर अपने विचार रखने को कहा गया।

 

 

 

 

 

 

 

"इस प्रतियोगिता में कैंट जंडियाला रोड की गुनिका ने प्रथम स्थान, ग्रीन मॉडल टाऊन की युविका ने दूसरा स्थान, रॉयल वर्ल्ड की हिशम जयरथ, ग्रीन मॉडल टाऊन के अमय कपूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सांत्वना पुरस्कार ग्रीन मॉडल टाऊन की सहजप्रीत कौर को तथा लोहारां की नव्या को मिला"

 

 

 

 

विद्यार्थियों ने बहुत ही सुन्दर तरीके से भारत की विरासत पर अपने विचार रखे तथा वादा किया कि वे हमेशा भारत की विरासत का सम्मान करेंगे तथा स्वच्छ रखेंगे।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663