Latest News

पंजाब से बड़ी खबर; फगवाड़ा में स्कूल बस ठेकेदार ने तैश में आकर पुलिस के सामने ही कर दिया यह बड़ा कांड, सनसनी

By RAJESH KAPIL/PHAGWARA

Published on 15 Apr, 2021 09:41 PM.

जिला कपूरथला के कस्बा फगवाड़ा से बड़ी खबर है कि यहां एक ससुर ने तैश में आकर बेटे के ससुराल पक्ष पर पुलिस के सामने ही ताबड़तोड़ फायरिंग करके बहु की बहन की हत्या कर दी।

 

 

 

 

 

 

जानकारी मिली है कि घटना में बहु के पिता भी घायल हुए हैं जिनको गंभीर अवस्था में जालंधर के बड़े अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। एरिया SHO नवदीप सिंह के मुताबिक घटना के एकदम बाद आरोपी को काबू करके गिरफ्तार कर लिया गया और उसका हथियार भी जब्त कर लिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दरअसल, हुआ यह कि पटियाला की प्रभज़ोत कौर फगवाड़ा के ग्रीन ऐवन्यू में विवाहित थी और उसका अपने ससुर सुरेश गोगना के साथ मतभेद चल रहा था। बातचीत करने के लिए आज लड़की की बहन मेहरजोत कौर व उसके पिता अमरीक सिंह पटियाला से फगवाड़ा आए थे। इस दौरान उनकी बहसबाज़ी इतनी बढ़ गई कि लड़की पक्ष ने 112 पर पुलिस शिकायत कर दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की के ससुर सुरेश गोगना ने तैश में आकर अपनी बहु के परिवार पर गोलियां चला दी। बहु प्रभजोत कौर की बहन महिरज़ोत कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता अमरीक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

 

 

 

 

 

काफी बड़ा ट्रांसपोर्टर है हत्या आरोपी


पुलिस के मुताबिक सुरेश गोगना का स्कूल बस ठेके पर देने का बड़ा कारोबार है। परमार मार्किट में उसकी ट्रांसपोर्ट कंपनी है। सुरेश गोगना द्वारा जालंधर, लुधियाना, कपूरथला, फगवाड़ा, अमृतसर व अन्य जिलों में स्कूलों में बसें ठेके पर लगाई हैं। गोगना की कंपनी में लगभग 300 के करीब बसों का फ्लीट है। पता चला है कि लॉकडाउन में भी बिना बसें चलाए गोगना ने लाखों रुपये अंदर किए हैं।

 

 

 

 

उधर, घटना के बाद मौका-ऐ-वारदात पर पहुँचे एस.पी. सर्वजीत सिंह बहिया ने बताया कि बहु प्रभजोत कौर आज अपने बेटे को साथ लेकर मायके जाना चाहती थी। लेकिन सुरेश गोगना ने पौते को यहीं छोड़ कर जाने के लिए कहा। इसी बात पर आज विवाद हो गया।

 


गुस्से में सुरेश गोगना ने प्रभजोत कौर को कमरे में बंद कर दिया। इसी बीच प्रभजोत ने अपने परिजनों को पटियाला में फोन कर दिया था। शाम के समय प्रभजोत के पिता अमरजीत व बहिन मेहरजोत कौर फगवाड़ा आ गए। इसी बीच प्रभजोत कौर ने पुलिस को भी सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

 

 

पुलिस कर्मचारी अभी बात कर ही रहे थे कि कोठी के बाहर सुरेश गोगना और अमरजीत व अन्यों के साथ विवाद हो गया। तीखी नोकझोंक और तल्खी के बीच सुरेश गोगना ने एक के बाद एक 6 गोलियां चला दी। मेहरजौत कोर की मृत्यु हो गई और अमरजीत सिंह घायल हो गया। अमरजीत की हालत भी गंभीर बताई गई है।

 

 

एस.पी. सर्वजीत सिंह ने बताया कि कोठी के अंदर मौजूद पुलिस कर्मचारी तुरंत भाग कर बाहर आए और सुरेश गोगना को काबू करके वैपन ज़ब्त कर लिया। एस.पी. सर्वजीत ने बताया कि सुरेश गोगना का बेटा सन्नी गोगना जालंधर में वाटर सप्लाई विभाग में बतौर एक्स.ई.एन. तैनात है। घटना के हर पहलू को गहराई से जांचा जा रहा है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663