कोरोना से बेखोफ होकर चल रहे लोगों के लिए यह खबर अलार्मिंग है कि फ्रंट लाइन पर काम कर रहे पंजाब पुलिस के एक और DSP की कोरोना वायरस से संक्रमित होने से मौत हो गई है।
जालंधर की सब डिवीजन शाहकोट के डीएसपी वरिंदर पाल सिंह (52) की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। टेस्ट मेंं रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनको लुधियाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके फेफड़ों में ज्यादा इंफेक्शन होगई थी। आज सुबह उनकी मौत हो गई है उनके निधन से पंजाब पुलिस में शोक की लहर है। एसएसपी जालंधर रूरल संदीप गर्ग, एसएसपी विजिलेंस जालंधर रेंज दलजिंदर सिंह ढिल्लों समेत कई अफसरों ने शोक व्यक्त किया है।
जानकारी के मुताबिक डीएसपी वरिंदर पाल सिंह लुधियाना के रहने वाले थे। वह अपने पीछे बेटा, बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी कनाडा में रहती है। उनका अंतिम संस्कार आज 12 बजे सराभा नगर के पास पड़ते श्मशानघाट में किया जाएगा।