जालंधर (JNN)
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महासचिव व जोनल प्रभारी डॉ. सुभाष शर्मा तथा मलविंदर सिंह कंग के साथ विचार-विमर्श करने के बाद प्रदेश ओ.बी.सी. मोर्चा के अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा द्वारा चार जिलों के ओ.बी.सी. मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
राजिंदर बिट्टा ने इस बारे में जानकरी देते हुए बताया कि ओ.बी.सी. मोर्चा के चार जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई है। इसमें जालंधर से एडवोकेट दविंदर सिंह डिंपी लुबाना, नवांशहर से विजय भाटिया, खन्ना से धर्मेंद्र सिंह साहनेवाल तथा पटियाला शहरी से मोहन लाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
बिट्टा ने सभी को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी प्रति उनकी कर्मठता व निष्ठा को देख कर उन्हें इस पद से नवाजा गया है। उन्होंने कहा कि यह सभी पार्टी के प्रचार-प्रसार को और आगे बढ़ाते हुए भाजपा की नीतियों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर पहुँचाने में पूरी लगन से कार्य करेंगे।