Latest News

संदेह के घेरे में आए देश के यह धर्म गुरु और मुख्य प्रचारक, हेल्थ विभाग ने लिए सैंपल, जालंधर हॉटस्पॉट से जुड़े है तार

By RAJESH KAPIL

Published on 06 Jul, 2020 06:44 PM.

 जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

कोरोना वायरस तेज़ी से कहर बरपा रहा है। बेशक यह 99% संक्रमण तक सिमटा है लेकिन कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों के होश फाख्ता कर रहा है।पंजाब के जालंधर शहर से बड़ी खबर आ रही है कि देश के ईसाई गुरु बिशप फ्रेंको मुक्कलल और नामी ईसाई प्रचारक फादर पीटर भी संदेह के घेरे में आ गए है।

 

 

ताज़ा जानकारी मिली है कि दोनों ने आज कोरोना टेस्ट के लिए अपना सैंपल हेल्थ विभाग को दिया है।दरअसल, दोनों धर्म प्रमुख गत दिवस यहाँ के जाने माने वकील मनदीप सिंह सचदेव जो पत्नी और 2 बेटियों सहित कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, को मिले थे। अब समूचे ईसाई समुदाय की सांस अटक गई है क्योंकि रिपोर्ट आने के बाद अन्यों को भी टेस्ट करवाना पड़ सकता है, अगर इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है।

 

 

उधर, संदेह के घेरे में आकर टेस्ट करवाने वाले एडवोकेट हुकम और DIPS ग्रुप के MD तरविंदर सिंह राजू ने अपनी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर राहत की सांस ली है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663